{"_id":"60d230718ebc3e708e36e9fe","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2209433158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया बिल का नोटिस देने पहुंचे जेई से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया बिल का नोटिस देने पहुंचे जेई से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया बिल का नोटिस देने पहुंचे जेई से मारपीट
गढ़मुक्तेश्वर। नगर की एक बैटरी की दुकान पर बकाया बिल को लेकर नोटिस देने पहुंचे विद्युत निगम के जेई के साथ मारपीट करने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विद्युत निगम में गढ़ कस्बे के जेई जितेंद्र पाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि मंगलवार को वह अपनी टीम के साथ स्याना रोड पर स्थित एक बैटरी की दुकान पर 32 हजार 6 सौ रुपये की बकाएदारी का नोटिस लेकर पहुंच गया। जहां दुकान पर मौजूद रियाज, आदिल और ताहिर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जेई ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़कर फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
जेई ने कोतवाली पहुंचकर तीनों आरोपियों को नामजद कर तहरीर दी है। जेई ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।