{"_id":"60cb967b8ebc3e32cd742933","slug":"hapur-news-garh-news-gbd220641851","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषाहार वितरण में धांधली का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषाहार वितरण में धांधली का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोषाहार वितरण में धांधली का लगाया आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। गांव रजापुर के ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर पोषाहार वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। जिन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई व पात्रों को पोषाहार दिलाए जाने की मांग की है।
सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव रजापुर के ग्रामीणों ने एसडीएम विजयवर्धन तोमर को शिकायती पत्र दिया है। जिनका कहना है कि शासन के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों व कुपोषित बच्चों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व समूह की महिलाओं द्वारा पोषाहार का वितरण किया जाता है। गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सही ढंग से पोषाहार का वितरण नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि गेहूं, चावल, दाल, घी, दूध, दलिया समेत अन्य खाद्य सामग्री में से नवंबर व दिसंबर 2020 में केवल दाल व चावल का वितरण किया गया। जनवरी 2021 में गेहूं, दाल और चावल ही वितरित किए गए। इसके अलावा जनवरी से अप्रैल तक कुछ भी वितरण नहीं हुआ, जिसकी जानकारी करने पर सूची में नाम न होने की बात कहकर लाभार्थी को टरका दिया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वयंसेवी समूह धांधली कर पोषाहार की कालाबाजारी कर रहे हैं। वहीं शिकायत करने पर कुछ ग्रामीणों पर चोरी का झूठा आरोप भी लगाया है। जिससे पात्रों को वंचित रहने के साथ ही शासन की योजना को भी पलीता लग रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में सुंदर सिंह, शक्ति, सुमित कुमार, देवेंद्र, रजनीश, सुनील, मिथुन, जितेंद्र, रोबिन, दौलत, डोली, बब्लू, कृष्णवीरी, सतेंद्र कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि विभागीय स्तर से मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।