फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घोषणा के ढाई साल बाद भी नहीं बना पुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
घोषणा के ढाई साल बाद भी नहीं बना पुल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नवंबर 2018 में गढ़ खादर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खादर और तिगरी धाम में लगने वाले मेले को जोड़ने के लिए गंगा पर पुल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन ढाई साल से अधिक समय बीतने के बाद भी इस योजना पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पुल बनने से दोनों जनपदों के बीच एक और पुल बनने से आवागमन आसान हो सकेगा।
22नवंबर 2018 में एतिहासिक और पौराणिक गढ़ गंगा खादर मेले में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। जहां गंगा पूजन व आरती के बाद एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान सीएम योगी ने हापुड़ के गढ़ खादर और अमरोहा के तिगरी धाम में लगने वाले मेले को आपस में जोड़ने के लिए लठीरा से तिगरीधाम तक गंगा पर एक पुल बनाए जाने की घोषणा की थी। जिसकी घोषणा करते हुए उन्होंने हापुड़ व अमरोहा के जिला प्रशासन को इसकी कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।
विज्ञापन

सीएम कार्यालय नहीं भेजा प्रस्ताव
सीएम ने जनपद हापुड़ और अमरोहा के प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से इस योजना पर अमल करने का निर्देश दिया था। पुल निर्माण को लेकर कार्ययोजना समेत बजट के बारे में चर्चा और इस्टीमेट तैयार कर उन्होंने जल्द सीएम कार्यालय को भेजने का भी निर्देश दिया था। लेकिन इस दौरान मेरठ और मुरादाबाद मंडलायुक्त ने केवल स्थलीय निरीक्षण किया, लेकिन कोई कवायद आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों जनपदों के कई गांवों के मिलेगा फायदा
लठीरा से तिगरीधाम तक गंगा पर पुल बनने के बाद गढ़ नगर समेत तहसील के गंगा खादर के गांवों के ग्रामीणों को जनपद अमरोहा के धनौरा-गजरौला, जनपद बिजनौर, मुरादाबाद समेत अन्य स्थानों पर आना जाना आसान हो जाएगा। वहीं गंगा के इस पार जनपद अमरोहा के लठीरा एतमाली, फरीदपुर, गुलालपुर समेत कई गांव स्थित हैं। जहां पर कोई घटना होने पर अमरोहा पुलिस को हाईवे से होकर पहुंचने में घंटों का समय लगता है, लेकिन पुल निर्माण होने से कुछ ही समय में घटना स्थल पर पहुंचना संभव होगा, जिससे क्राइम कंट्रोल हो सकेगा। वहीं गढ़ नगर का विकास भी संभव होगा।
हाईवे पर जाम से मिलेगी निजात
लठीरा-तिगरीधाम का पुल बनने के बाद सोनीपत, बड़ौत, बागपत, मेरठ जनपदों से मुरादाबाद को आवागमन करने वाले वाहन इस पुल के माध्यम से गजरौला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। जिससे हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम के झाम से निजात मिलेगी।

कोरोना संक्रमण के चलते रूका है काम
सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद मेरठ और मुरादाबाद के मंडलायुक्तों व अधिकारियों ने सर्वे कर रिपोर्ट भेज दी थी, लेकिन गत दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते कई विकास कार्य रुके हुए हैं। इस संबंध में सीएम से वार्ता कर जल्द पुल निर्माण की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। - डॉ. कमल सिंह मलिक, क्षेत्रीय विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed