{"_id":"6089a3058ebc3e5916636890","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2178984167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मतपुर में दो प्रत्याशियों को बीच हुए बवाल में 47 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मतपुर में दो प्रत्याशियों को बीच हुए बवाल में 47 पर मुकदमा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव हिम्मतपुर में प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच मंगलवार रात मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों को नामजद समेत 47 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिनमें से 17 आरोपियों ने गिरफ्तार कर लिया है।
सिंभावली थानाध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी हाजी शबील का बेटा प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहा है। वहीं दूसरे पक्ष से अब्दुल कादिर भी प्रधान पद का दावेदार है। दोनों के समर्थक मंगलवार की रात प्रचार बंद होने के बाद भी गांव में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान हाजी शबील और अब्दुल कादिर के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसआई संजय कुमार को टीम के साथ मौके पर भेजा गया। जहां पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि एसआई संजय कुमार की तहरीर पर दोनों पक्षों के हाजी शबील, रिजवान, मोहम्मद हकीकत, इरफान, फिरोज, फैसल, दानिश, परवेज, जावेद, अकील अहमद, अब्दुल कादिर, कासिफ, जावेद, शोएब, जीशान, अली जान, फरमान समेत 30 अन्य के खिलाफ धारा 147, 148 महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी नामजद 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद