{"_id":"6089a1948ebc3e8d2e1b6f43","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2178977179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में तीन युवक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में तीन युवक हुए घायल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन युवक हुए घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र निवासी मोहम्मद आरिफ बुधवार को अपने चचेरे भाई साजिद के साथ जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र में बक्सर ओवरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक फिसल गई और दोनों घायल हो गए। वहीं बक्सर नहर पुल पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से सड़क पार कर रहा मोहन निवासी बड्ढा भी घायल हो गया। तीनों घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पतालों में भर्ती कराया है। संवाद