{"_id":"605b870d8ebc3ed8347ee1a9","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2160292128","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में एक दुकान में कूमल कर हजारों के सामान समेत लैपटॉप चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बताया कि नगर के नक्का कुआं मंदिर के सामने स्थित गणपति किराना स्टोर संचालक सौरभ शर्मा द्वारा 17 फरवरी को कूमल कर दुकान में चोरी की घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की सुरागरसी कर रही थी। पुलिस टीम ने मंगलवार की रात को गश्त के दौरान मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर आरोपी के पास एक सब्बल, पेचकस समेत 4 सौ 80 रुपये की नकदी बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम वीरपाल निवासी घीसापुर थाना निगोही जनपद शहाजहांपुर बताया है। संवाद