{"_id":"605b865e8ebc3ecabd524dc0","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2160291200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखैड़ा के जंगल से सात नलकूपों के मोटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिखैड़ा के जंगल से सात नलकूपों के मोटर चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा के जंगल में चोरों ने एक ही रात में सात नलकूपों से मोटर और स्टार्टर चोरी कर लिए। एक साथ सात नलकूप बंद होने से फसलों की सिंचाई ठप हो गई है। किसानों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी किसान महेश त्यागी, मदन त्यागी, त्रिलोक त्यागी, सहदेव त्यागी, ब्रह्म सिंह त्यागी और गौरव, राहुल निवासी गांव रसूलपुर थाना बाबूगढ़ ने बुधवार की सुबह सिंभावली थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनके खेत गांव सिखैड़ा के जंगल में हैं। मंगलवार की रात चोरों ने उनके नलकूपों के ताले तोड़कर मोटर व स्टार्टर समेत खेतीबाड़ी से जुड़े कई उपकरण चोरी कर लिए। सुबह पशुओं के लिए चारा लेने जब वह लोग खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित किसानों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरों की सुरागरसी कराई जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।