फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सिंभावली में नवादा गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी अनुज को अस्पताल ले जाते पुलिसक - फोटो : GARH
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास से बच्ची का बैग, कॉपी, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी ने संयुक्त पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक सवार युवक ने ट्यूशन पढ़कर लौट रही पांच साल की बच्ची का अपहरण कर लिया था। बच्ची को जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव महलवाला के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और जंगल में ही छोड़कर आरोपी भाग निकला। बच्ची की चीख सुनकर एक किसान मौके पर पहुंचा, जिसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं सूचना मिलने के बाद सिंभावली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए गढ़ कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार, सिंभावली एसओ राहुल चौधरी, बहादुरगढ़ एसओ राजीव बालियान समेत एसओजी टीम ए प्रभारी नीरज कुमार और टीम सी प्रभारी नसीम खान के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गई। आरोपी की पहचान जनपद मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी निवासी अनुज के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे नवादा नहर पुल के पास जंगल में पुलिस टीम को आरोपी दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। जिसमें पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास एक बाइक, बच्ची का बैग, कॉपी, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एसपी नीरज कुमार जादौन ने संयुक्त पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।

--------------
स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी से जहां एक ओर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं स्थानीय लोगों ने शनिवार को सिंभावली थाने में पहुंचकर सीओ पवन कुमार और एसओ राहुल चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed