{"_id":"6030067f8ebc3ee94f44dde4","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2140563105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद भराई के बाद दहेज में मांगा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद भराई के बाद दहेज में मांगा ट्रैक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोद भराई के बाद दहेज में मांगा ट्रैक्टर
गढ़मुक्तेश्वर। दहेज लोभियों ने गोद भराई की रस्म पूरी होने तथा शादी की तारीख तय होने के बाद ट्रैक्टर और नकदी की मांग कर दी। युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव डगरोली मलवाली निवासी बनवारी ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता नगर के मोहल्ला मीरा रेती निवासी एक युवक के साथ तय किया था। रिश्ता तय होने के दौैरान युवक और उसकी मां से उनकी मांग के संबंध में जानकारी ली थी, लेकिन आरोपियों ने दहेज की मांग से इंकार कर दिया। कुछ दिन बाद बेटी की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। पीड़ित ने बताया कि गोद भराई की रस्म के बाद सगाई और शादी के लिए अप्रैल 2021 की तारीख तय हो गई। जिसकी सूचना सभी रिश्तेदारों और परिचितों को भिजवा दी गई है। अब आरोपी दहेज में एक ट्रैक्टर और नकदी की मांग कर रहे हैं। जिसे पूरा न कर पाने में रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि युवक के आस पड़ोस के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों ने दहेज के लालच में दूसरी जगह से रिश्ता कर लिया है। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।