{"_id":"6030052a8ebc3ee930755518","slug":"hapur-news-garh-news-gbd214055788","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
गढ़मुक्तेश्वर। जिला आबकारी अधिकारी ने अधीनस्थों को साथ लेकर सिंभावली क्षेत्र में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। वहीं कई दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
जिला स्तरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक सीमा कुमारी ने विभाग के कर्मियों को साथ लेकर शुक्रवार को सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर, हरौड़ा मोड़, सिंभावली समेत अन्य गांवों की देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला आबकारी निरीक्षक ने कहा कि किसी भी दुकान पर अवैध और ओवर रेट पर शराब की बिक्री होने पर जुर्माने के साथ ही दुकान के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिकारियों ने शराब की बोतलों के बार कोड स्कैन कर जांच पड़ताल की। विभागीय अधिकारियों ने कई दुकानों से देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजे हैं।
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में लगातार अभियान जारी रहेगा। अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।