{"_id":"602182748ebc3e4c805db356","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2133962183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर भी निजी बसें चलाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तेल रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। वहीं मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र. के बैनर तले सोमवार को गढ़ रोडवेज डिपो में कार्यरत कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। वहीं रोडवेज परिसर में आयोजित बैठक में शाखाध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के संचालन से रोडवेज बसों के अस्तित्व को लेकर संकट खड़ा हो रहा है। वहीं प्रदेश के राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसें चलाने से परिवहन निगम का कारोबार सिमट रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम में न्यूनतम मजदूरी का भुगतान कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति प्रदान की जाए। इसके अलावा भी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी तो 19 फरवरी को मेरठ क्षेत्र के समस्त डिपो और कार्यशालाओं व कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी-अधिकारी शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकालेंगे। इसके बाद होली पर्व से एक सप्ताह पूर्व परिवहन निगम के लखनऊ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री अनिल कुमार, अलोक कुमार, विपिन सिंह, बच्चू सिंह, मोहम्मद असलम, हद्येश सिंह, राघवेंद्र सिंह, अनुज कुमार, धर्मवीर सिंह, आशीष चौहान समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद