फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सामान्य रहा गंगा का जल स्तर, गढ़ खादर में बाढ़ का टला खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्रजघाट गंगा में नाव से निरीक्षण करते पुलिसकर्मी। - फोटो : GARH
सामान्य रहा गंगा का जल स्तर, गढ़ खादर में बाढ़ का टला खतरा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद गंगा से सटे क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी करते हुए पुलिस और प्रशासन को भी सतर्क किया गया था। गंगा का जलस्तर बढ़ने को लेकर भी शासन ने बचाव के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी थी। लेकिन दूसरे दिन गढ़ क्षेत्र में गंगा जलस्तर में सिर्फ दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। जिसके चलते जल स्तर सामान्य रहा, जिसके चलते बाढ़ का खतरा टल गया। गंगा तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों व पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रविवार को उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद उप्र सरकार ने भी गंगा किनारे बसे जनपदों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया था। जिसको लेकर डीएम अदिति सिंह के निर्देश पर सभी अधिकारियों ने गढ़, ब्रजघाट और बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को भी अलर्ट किया गया था। वहीं ब्रजघाट में गंगा टापू पर बने अस्थाई स्नान घाट हटवाने के साथ ही गंगा स्नान और नौका संचालन पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन सोमवार को केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गढ़ क्षेत्र में गंगा के जल स्तर में केवल दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे जल स्तर में कोई खास फर्क देखने को नहीं मिला है, सामान्य स्थिति को देखते हुए तहसील और पुलिस प्रशासन समेत गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं ब्रजघाट में सोमवार को सामान्य स्थिति होने पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान भी किया।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार हरिद्वार से पहले ही जल को डायवर्ट कर दिया गया है, जिसके चलते गढ़ खादर क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में जल स्तर सामान्य बना है, किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed