{"_id":"601edbf98ebc3ed1b63ea37d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2132803148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे की जमीन का सही सत्यापन कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे की जमीन का सही सत्यापन कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्सप्रेसवे की जमीन का सही सत्यापन कराने की मांग
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए चयनित भूमि का सत्यापन कार्य सही ढंग से कराने के लिए भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने डीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।
भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव सरनजीत गुर्जर और जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसमें हापुड़ और गढ़ तहसील क्षेत्र के 29 गांवों की जमीन खरीदी जानी है। एक्सप्रेसवे के एलाइमेंट में आने वाले गांवों की भूमि का सत्यापन कार्य कोई भी कंपनी करे लेकिन इसमें पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि खेतों में खड़ी फसल, पेड़, नलकूप, बोरिंग सभी का सही आंकलन कर उचित मुआवजा किसानों को दिलाया जाए। ताकि क्षेत्र का किसान गुमराह न हो और किसानों का शोषण न हो सके। ज्ञापन देने वालों में कृष्णवीर सिंह गब्बर, अजय त्यागी, योगेश त्यागी, आदेश गुर्जर, विनोद, तारिक गाजी, जुबैर चौधरी, हंसवीर, सतेंद्र, कासिफ चौधरी, सोविंद्र भाटी, मोहसीन चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। संवाद