{"_id":"601c04068ebc3e26b538f624","slug":"hapur-news-garh-news-gbd213139636","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी के काफिले की भिड़ी गाड़ियां, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी के काफिले की भिड़ी गाड़ियां, टला हादसा
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की भिड़ंत होने के बाद मौजूद कांग्रेसी।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी के काफिले की भिड़ी गाड़ियां, टला हादसा
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली से रामपुर की जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले में कार्यकर्ताओं की कार आपस में भिड़ गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं दो गाड़ियां आपस में टकरा कर मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता काफिले के साथ आगे के लिए रवाना हो गए। इसके चलते हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली से रामपुर 26 जनवरी को दिल्ली में हुए बवाल में मृतक किसान के घर सांत्वना देने जा रहीं थी। इस बीच जैसे ही प्रियंका गांधी की कार स्याना चौपला के फ्लाईओवर पर पहुंची तो कार चालक ने गाड़ी का ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रहे कार्यकर्ताओं की कार आपस में भिड़ गई। जिससे दो कार मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कोई भी कार्यकर्ता चोटिल नहीं हुआ। हादसे की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन समेत एलआईयू में अफरातफरी मच गई। मौके का मुआयना करने के बाद पता चला कि कोई भी व्यक्ति हादसे में घायल नहीं हुआ है, सिर्फ गाड़ियों के अचानक ब्रेक लगने से तीन गाड़ियां आपस में भिड़कर क्षतिग्रस्त हुई हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कार के साथ कोई सड़क हादसा नहीं हुआ है।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि सड़क हादसे से जुड़ी कोई सूचना नहीं मिली है।