{"_id":"601ae9828ebc3ed1ad6ffe89","slug":"hapur-news-garh-news-gbd213111112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चाचा व भतीजे समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चाचा व भतीजे समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में चाचा व भतीजे समेत पांच लोग घायल
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे और स्याना रोड पर सड़क हादसों में चाचा भतीजे समेत पांच लोग घायल हो गए, राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जनपद रामपुर के शिवदत्त अपने साथी प्रकाश सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार को मेरठ जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र में मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास पहुंचे तो बाइक का पहिया गड्ढे में जा उतरा, जिससे बाइक सवार दोनों साथी बाइक अनियंत्रित होने के कारण सड़क पर जा गिरे इससे दोनों घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में जनपद बुलंदशहर के स्याना निवासी संतोष शर्मा अपने भतीजे गोलू और भाई तनुज कुमार के साथ कार में सवार होकर हापुड़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव सरुरपुर के सामने पहुंचे तो अचानक कार के आगे पशु आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार चाचा व भतीजे समेत तीनों लोग घायल हो गए। जिसके बाद राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों व्यक्ति उपचार कराने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।