{"_id":"5fd8fb2b8ebc3e3d58675b7b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd210323028","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली धरने में शामिल होने जा रहे किसानों को रोकने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली धरने में शामिल होने जा रहे किसानों को रोकने पर हंगामा
विज्ञापन
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल हापुड़ के किसान।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली धरने में शामिल होने जा रहे किसानों को रोकने पर हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। गजरौला से दिल्ली यूपी बार्डर पर धरने में शामिल होने जा रहे किसानों के काफिले को गढ़ कोतवाली पुलिस ने अल्लाबख्शपुर टोल पर रोक लिया। इससे नाराज किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया तथा टोल किनारे ही धरने पर बैठ गए। लगभग तीन घंटे तक चले ड्रामे के बाद भी पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी जिसके कारण किसानों को वापस लौटना पड़ा।
मंगलवार को जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र निवासी भाकियू के मंडल सचिव गिरीराज सिंह कार्यकर्ताओं के साथ काफिला लेकर गाजियाबाद-दिल्ली बार्डर पर धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ में नेशनल हाईवे पर अल्लाबख्शपुर टोल पर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस बल ने किसानों के काफिले को रोक दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने भी किसानों को वहां से वापस लौटने की बात कही, जिससे किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई। लेकिन पुलिस बल होने के कारण कोई भी किसान टोल पार नहीं कर पाया। इससे आक्रोशित किसान टोल किनारे धरने पर बैठ गए। जिन्होंने वहां पर तीन घंटे बैठकर कृषि कानून का विरोध किया और मूल अधिकारों को हनन करने की बात कही। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने सभी किसानों को समझा बुझाकर वापस लौटा दिया। इस मौके पर देवराज सिंह, सुधीर चौधरी, डुंगर सिंह, गुरमीत, अशोक कुमार, सतेंद्र सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद