{"_id":"5fc92eae8ebc3edc2069fbe9","slug":"hapur-news-garh-news-gbd209625861","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बीज भंडार पहुंचा गेहूं की लेट वैरायटी का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बीज भंडार पहुंचा गेहूं की लेट वैरायटी का बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बीज भंडार पहुंचा गेहूं की लेट वैरायटी का बीज
गढ़मुक्तेश्वर। गेहूं की फसल की बुआई के लिए लेट वैरायटी का बीज गढ़ के राजकीय बीज भंडार पर पहुंच गया है। जिस पर पंजीकृत किसानों को अनुदान भी मिलेगा।
कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सतीश चंद शर्मा ने बताया कि गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के किसान गन्ने की फसल बहुतायत में बोते हैं। धान और गन्ने की कटाई के बाद क्षेत्र के किसान गेहूं की फसल की बुआई करते हैं। बताया कि लगभग 40 प्रतिशत गन्ना नवंबर माह में काट लिया जाता है, जबकि 60 प्रतिशत गन्ने की फसल की कटाई दिसंबर माह में होती है। जिसके चलते गढ़ क्षेत्र के किसानों में गेहूं की लेट वैरायटी की काफी मांग रहती है। इन्हीं बिंदुओं को देखते हुए कृषि विभाग ने गेहूं की लेट वैरायटी डब्ल्यू एच-1124 (प्रमाणित) राजकीय कृषि बीज भंडार गढ़मुक्तेश्वर पर किसानों के लिए उपलब्ध करा दी है। सतीश चंद शर्मा ने बताया कि उक्त वैरायटी की बुआई पूरे दिसंबर माह में की जा सकती है। पछेती होने के साथ-साथ यह प्रजाति लगभग 45 कुंतल प्रति हेक्टेयर की उपज किसानों को देती है। वहीं विभाग द्वारा पंजीकृत किसानों को गेहूं की ब्ल्यू एच-1124 (प्रमाणित) प्रजाति के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है।