{"_id":"5fc7dc8c8ebc3e9bd91abb3e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd20958271","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
गाजियाबाद निवासी कुलविंद्र अपनी पत्नी रेनू के साथ मंगलवार को जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में गए थे। जो बुधवार की देर शाम बाइक से वापस गाजियाबाद लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव बदरखा के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को साइड मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बाइक पर बैठे दंपती घायल हो गए। इसके अलावा सिंभावली क्षेत्र में थाने के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में सुलतान निवासी मंसूरी और राजदीप निवासी बीबीनगर घायल हो गए। वहीं गढ़-मेरठ रोड पर गांव पोपाई के सामने बाइक फिसलने से महराज निवासी किठौर, जनपद मेरठ घायल हो गया। सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने महराज को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।