फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नकली शराब बनाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नकली शराब बनाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से नकली शराब की बोतलें, पव्वे, ढक्कन और यूरिया आदि बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि सोमवार की रात को सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख के मकसद से गढ़ स्याना रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी। कार चालक ने पुलिस फोर्स को वाहन चेकिंग करता देख वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए कार को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार की तलाशी लिए जाने पर अवैध और नकली शराब बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। बताया कि पुलिस टीम ने मौके से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकलने में कामयाब हो गए। टीम गिरफ्तार चारों आरोपियों समेत कार को थाने ले आई। जहां कड़ाई से पूछताछ और कार की दोबारा तलाशी की गई तो कार में अंग्रेजी शराब की 616 बोतल रॉयल स्टेज, 157 बार कोड- होलोग्राम, फर्जी स्टीकर, 82 पव्वे मिस इंडिया मार्का देशी शराब, 25 बोतल खाली, 126 ढ़क्कन, खाली बोतल, 15 किलो यूरिया बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों ने सख्ती से पूछताछ के दौरान बताया कि वह लोग अवैध आरै मिलावटी शराब की पैकिंग कर तस्करी का काम करते हैं। जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम महेंद्र सिंह, मोहित कुमार और अवतार उर्फ गोलू निवासी गांव डहरा थाना बहादुरगढ़ और योगेश निवासी गौसिंहपुर फर्रूखाबाद बताए हैं। जिन्होंने अपने फरार साथियों के नाम सोमवीर सिंह निवासी विगाऊ, स्याना बुलंदशहर और शिवकुमार उर्फ सीबी निवासी ऊटरावली बुलंदशहर बताए हैं, जिनके साथ मिलकर वह लोग अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि महेंद्र, योगेश, अवतार और मोहित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं कार समेत बरामद शराब और अन्य सामान को सीज कर दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed