फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं होगा गंगा स्नान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं होगा गंगा स्नान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़-ब्रजघाट में श्रद्धालुओं के स्नान पर पुलिस व प्रशासन ने रोक लगाने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि शासन के निर्देश पर केवल दीपदान की अनुमति प्रदान की गई। लेकिन पूर्णिमा स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा किया गया है।
जिला प्रशासन की मांग पर शासन द्वारा कार्तिक पूर्णिमा मेला आयोजन समेत गंगा स्नान पर रोक लगाई हुई थी, लेकिन श्रद्धालुओं की मांग पर सीएम योगी द्वारा दीपदान पर्व संपन्न कराने की सशर्त अनुमति प्रदान कर दी गई। जिसे लेकर आनन-फानन में प्रशासन ने दीपदान की तैयारी की। वहीं कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान सोमवार को होगा। कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते सोमवार को ब्रजघाट समेत कच्चे घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देशों का हवाला देते हुए स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और गंगा तटों पर भीड़ एकत्र न होने देने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ पवन कुमार का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार दीपदान के लिए व्यवस्थाएं की गई थी, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और धार्मिक कर्मकांडों पर पूरी तरह रोक रहेगी। बताया कि गढ़-ब्रजघाट में पहले से ही गंगा तट पर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग और पुलिसकर्मियों की तैनाती की हुई है। हाईवे पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गंगा तट पर श्रद्धालुओं को नहीं पहुंचने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed