फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव हरौडा निवासी एक युवक ने गांव के ही दो युवकों पर मारपीट और चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली क्षेत्र के गांव हरौडा निवासी सलमान ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि गांव में पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोग उससे व उसके परिवार के लोगों से रंजिश मानते हैं। बुधवार सुबह वह गांव के निकट से होकर गुजर रही नहर किनारे अकेला बैठा हुआ था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हंगामा होने पर अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सिंभावली राहुल चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed