फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अंडरपास की मांग पर अड़े किसान, धरना जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अंडरपास की मांग पर अड़े सिखैड़ा के किसान, धरना जारी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा के किसान अंडरपास की मांग पर अड़े हुए हैं। जिन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने और त्योहारों के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के किसान निर्माणाधीन हाईवे बाईपास पर गांव के जंगल में उनके खेतों पर आने-जाने के लिए अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। बुधवार को 48 वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा उनकी मांग को लेकर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। किसान अरविंद त्यागी और अजय त्यागी ने बताया कि यदि शीघ्र उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो दिवाली समेत अन्य त्योहार बीतने के बाद उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। धरने में इमरान खान, अंजार, इस्लाम, डॉ.तनवीर, इमरान खान, इकबाल त्यागी, सचिन त्यागी, फैसल, महेश, वाहिद समेत अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed