फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पालिका ने अभियान चलाकर पॉलिथीन की जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पालिका ने अभियान चलाकर पॉलिथीन की जब्त
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शासन और एनजीटी के सख्त निर्देश के बावजूद भी बाजारों में धड़ल्ले से पॉलिथीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो वातावरण को पूरी तरह से दूषित करने में सहयोग कर रहा है, जिसकी रोकथाम को लेकर पालिका टीम ने नगर में दुकानों से 15 किलो पॉलिथीन जब्त की। वही हजारों रुपये का जुर्माना वसूला।

ईओ संजीवन राम ने बताया कि शासन और एनजीटी के सख्त निर्देश है कि पॉलिथीन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है। जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा पशुओं को भी पॉलिथीन से खतरा बना रहता है। पॉलिथीन के प्रयोग और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। इसको लेकर नगर में कई बार पॉलिथीन की रोकथाम को लेकर अभियान भी चलाया जा चुका है। इसके बावजूद भी कुछ दुकानदार पॉलिथीन की ब्रिकी धड़ल्ले से कर रहे है। सोमवार को पालिका की एक टीम गठित कर गढ़ चौपला पर स्थित दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें पालिका टीम ने दुकानों से 15 किलो पॉलिथीन जब्त की, वहीं 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इस दौरान दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। इस दौरान सफाई निरीक्षक सुभाष सिंह, अंकित शर्मा, अमित कुमार, रणवीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed