{"_id":"5f7773a28ebc3e9bc567b799","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2064330175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से फरार हथियार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कस्टडी से फरार हथियार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सिंभावली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आसिफ।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कस्टडी से फरार हथियार तस्कर गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस की कस्टडी से मेडिकल परीक्षण के दौरान फरार हुए हथियार तस्कर को पुलिस ने तीसरे दिन गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सिंभावली पुलिस ने 28 सितंबर की रात क्षेत्र के गांव नयाबांस के जंगल के एक खंडहर में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। जहां से पुलिस टीम ने आसिफ निवासी सिवाल खास थाना जानी और अब्दुल रहमान निवासी भवानी नगर थाना नौचंदी, जनपद मेरठ को गिरफ्तार करते हुए 40 तमंचों समेत अन्य सामान बरामद किया था। 29 सितंबर को एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के बाद पुलिस टीम दोनों आरोपियों को मेडिकल कराने के लिए बक्सर पीएचसी में ले गई। जहां से आसिफ हथकड़ी निकालने के बाद पीएचसी की दीवार कूदकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले को लेकर सिंभावली पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। वहीं एसपी संजीव सुमन ने कांस्टेबल गजेंद्र सिंह को सस्पेंड भी कर दिया। पिछले तीन दिनों से पुलिस की कई टीम आसिफ की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आसिफ को गढ़ क्षेत्र में स्याना चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि आसिफ को स्याना चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।