फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अधिमास की अश्विन पूर्णिमा पर गंगानगरी समेत कच्चे घाटों पर हुआ स्नान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अश्विनी पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में रोक के बावजूद भी गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : GARH
अश्विन पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान, पुलिस बनी लापरवाह
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। अधिमास की अश्विन पूर्णिमा पर गंगानगरी में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। लेकिन पुलिस लापरवाह बनी रही। जिसके चलते वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पुलिस-प्रशासन द्वारा हर बार गंगा में स्नान पर रोक के दावे किए जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को अधिमास की अश्विन पूर्णिमा पर भी गंगानगरी ब्रजघाट के गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट समेत खादर में लठीरा और पुष्पावती पूठ के कच्चे घाटों पर गंगास्नान करने के साथ ही पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कर्मकांड भी किए। श्रद्धालुओं की भीड़ उमडने से मुख्य स्नानघाट समेत अन्य घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो सका। गंगा सभा आरती समिति से जुड़े पदाधिकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार श्रद्धालुओं को नियमों का पालन करने के लिए सचेत करते रहे, लेकिन भीड़ ने उनकी अपील पर भी कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

जाम ने रोकी रफ्तार, परेशान हुए राहगीर
हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने और श्रद्धालुओं के आगमन के चलते अल्लाबख्शपुर टोल से गंगा पुल तक करीब दो घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के झाम ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम की स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि गंगा स्नान न होने देने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed