{"_id":"5f7620878ebc3e9bbd5f4efe","slug":"hapur-news-garh-news-gbd206343355","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़े रोड रोलर से टकराई कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़े रोड रोलर से टकराई कार, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड रोलर से टकराई कार, तीन घायल
गढ़मुक्तेश्वर। स्याना रोड पर रात के अंधेरे सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से कार टकराई, जिससे कार में सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गढ़ नगर निवासी समर्थ शिक्षा सेवा समिति सचिव उमेश लोधी अपनी माता रामवती और ममेरे भाई देवेश के साथ बुधवार की रात करीब आठ बजे कार में सवार होकर बुलंदशहर से रिश्तेदारी में होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गढ़ में स्याना रोड पर वेदांत कॉलेज के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े एक रोड रोलर से उनकी कार टकरा गई। जिससे कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। चिकित्सकों ने रामवती और देवेश को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।