{"_id":"5f74cfaa8ebc3e9bbe712cd8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd206323988","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
सिंभावली के गांव खुडलिया में पहुंचा फौजी का पार्थिव शरीर।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
गढ़मुक्तेश्वर। पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में जाट रेजीमेंट में तैनात खुडलिया निवासी फौजी की मौत के बाद बुधवार को उसका शव गांव में पहुंचा। जहां दिवंगत का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। फौजी के अंतिम संस्कार में ग्रामीणों की भारी उमड़ी रही। वहीं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी अनुज कुमार (24 वर्ष) पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में जाट रेजीमेंट में तैनात था। जिसकी ड्यूटी के दौरान तीन दिन पहले मौत हो गई थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद अनुज के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की सुबह दिवंगत फौजी अनुज का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा। जाट रेजीमेंट के अधिकारी व जवान दिग्विजय सिंह, अरविंद कुमार, बलराम, गौरव सिरोही एवं सत्यभान सिंह शव ताबूत में लेकर गांव पहुंचे। जहां सैकड़ों ग्रामीणों समेत क्षेत्र के लोगों की भीड़ मौजूद थी। गांव में शव यात्रा निकालने के बाद नहर पटरी के पास स्थित उसके खेत पर पहुंची, जहां मृतक अनुज का अंतिम संस्कार उसके खेत पर रीति रिवाज के साथ किया गया। इस दौरान मृतक के परिजनों समेत पूर्व मंत्री नेता मदन चौहान, सतपाल यादव, रविंद्र प्रमुख, राष्ट्रीय सैनिक संस्था से चौधरी मनवीर सिंह, बीरपाल प्रधान, रणशेर, नेत्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।