{"_id":"5f74cd7f8ebc3e9bff7e0d2b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2063237151","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किसानों को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली के गांव सिखैड़ा में अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर धरना देते किसान।
- फोटो : GARH
Link Copied
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किसानों को दिया समर्थन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा में निर्माणाधीन बाईपास पर अंडरपास की मांग को लेकर चल रहे किसानों के धरने को 12वें दिन वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने समर्थन दिया। जिन्होंने प्रशासन से गांव के निकट अंडरपास बनाने की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के पास निर्माणाधीन हाईवे के बाईपास पर जंगल के निकट अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर किसानों का धरना बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को किसानों के समर्थन में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए उनकी मांग को जायज ठहराया। इस दौरान गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों की बात सुनने के लिए कोई अधिकारी भी तैयार नहीं हैं। क्योंकि लगातार 12 दिनों से धरनारत किसानों से बात करने के लिए भी कोई नहीं पहुंचा है। ऐसे में मजबूरन किसानों को कामकाज छोड़कर सड़क पर रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन जल्द ही डीएम से मिलकर अंडरपास बनाए जाने के मुद्दे को उठाएगी। वहीं भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हुण समेत कार्यकर्ताओं ने भी किसानों की समस्या के समाधान की मांग उठाई है। इस मौके पर अजय त्यागी, मंसूर प्रधान, शहजादा चौधरी, इमरान, इकबाल त्यागी, सचिन त्यागी, डॉ. तनवीर अली, सोहनवीर, वाहिद, दिलशाद, इसरत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।