फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आढ़ती एसोसिएशन ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आढ़ती एसोसिएशन ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। आढ़ती एसोसिएशन ने सीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए मंडी यार्ड के अंदर मंडी शुल्क व विकास सेस समाप्त किए जाने की मांग की है।
आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष त्यागी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को आढ़तियों ने सीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम विजयवर्धन तोमर को सौंपा। ज्ञापन देते हुए आशीष त्यागी और मूलचंद सिंघल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पारित कृषि बिल की वजह से किसान को मंडी यार्ड से बाहर माल बेचने की अनुमति मिल गई है। जिस पर किसी भी प्रकार का मंडी शुल्क या कर नहीं है। जबकि मंडी यार्ड के अंदर काम करने वाले व्यापारी पर दो प्रतिशत मंडी शुल्क और 0.5 प्रतिशत विकास सेस लगाया जाता है। जिस कारण सभी आढ़ती, उनसे जुड़े कर्मचारी और परिवारों का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं मंडी के मजदूर और उनके परिवार भी भुखमरी के कगार पर हैं। आढ़तियों ने सीएम से मंडी यार्ड के अंदर लागू मंडी शुल्क और विकास सेस को तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाने की मांग की है। सुनील कुमार वर्मा, ओमप्रकाश, पंकज, इदरीश, विनीत कुमार, विजय कुमार, सुभाष, अशोक कुमार, रामकुमार गुप्ता, हाजी रियाजुद्दीन, लोकेश, जयप्रकाश, मूलचंद, रमेश सिंह, राहुल, आशाराम सिंघल, निशांत,गौरव, अमित, मयूर, सचिन, बॉबी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed