फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घर में घुसकर ग्रामीण को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
राजपुर में गोली लगने से घायल हुआ शाह आलम। - फोटो : GARH
घर में घुसकर ग्रामीण को मारी गोली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने ग्रामीण पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी शाहआलम ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे लूट के इरादे से घर में चार हथियारबंद बदमाश घुस गए। आहट होने पर वह जाग गया, विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी। गोली उसकी बाजू में लगकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग और हंगामा होने के बाद बदमाश भाग निकले, लेकिन उसने चारों बदमाशों को पहचान लिया है, जो गांव के ही रहने वाले हैं। जिसके बाद उसके परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन वह उनके हाथ नहीं लग सके। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश के चलते संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed