{"_id":"5f47f9248ebc3e4ae446084f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd20438024","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेल हैक करने की धमकी देकर पांच हजार रुपये की मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेल हैक करने की धमकी देकर पांच हजार रुपये की मांगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईमेल हैक करने की धमकी देकर पांच हजार मांगे
गढ़मुक्तेश्वर। गांव भोवापुर मस्ताननगर निवासी एक हाईस्कूल के छात्र की ईमेल आईडी हैक करने की धमकी देकर अज्ञात महिला ने पांच हजार रुपये की मांग की। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव भोवापुर मस्ताननगर के तहत सिंभावली शुगर मिल निवासी सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसके बेटे मलकित सिंह के ईमेल पर एक मैसेज आया। जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके बेटे के पास एक महिला का फोन आया। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि फोन करने वाली महिला ने उसके बेटे को उसकी ईमेल आईडी हैक करने की धमकी दी। ईमेल हैक नहीं करने के लिए महिला ने उससे पांच हजार की रकम की मांग की। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि कोई अराजक तत्व उसके बेटे की ईमेल आईडी हैक कर उसका गलत उपयोग कर सकता है और उसकी महत्वपूर्ण डिटेल का भी दुरुपयोग कर सकता है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।