फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी तेज रफ्तार कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी तेज रफ्तार कार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव करीमपुर-लुहारी मार्ग पर अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार रजवाहे में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार चारों युवकों को सकुशल बचा लिया। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव अलवा रहीमपुर निवासी सुबोध कुमार, रिंगा, गोलू और यतेंद्र सोमवार की देर रात कार में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बहादुरगढ़ क्षेत्र में गांव करीमपुर से लुहारी मार्ग पर स्थित रजवाहे के पास पहुंची तो चालक तेज रफ्तार कार से नियंत्रण खो बैठा और कार रजवाहे में जा गिरी। मौके पर राहगीरों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। जिन्होंने पुलिस समेत आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ नीरज कुमार पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से कार से चारों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। चारों युवक मामूली रूप से घायल हो गए। क्षतिग्रस्त कार को भी रजवाहे से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि कार सवारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed