फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

साढ़े चार साल पूर्व अपहरत युवती बरामद हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
साढ़े चार वर्ष पूर्व अपह्त युवती बरामद
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से कॉलेज जाने के दौरान अपह्त हुई युवती को पुलिस ने चार वर्ष बाद बरामद कर लिया है। गश्त के दौरान पुलिस को युवती गांव डिबाई के पास नहर पटरी पर एक युवक के साथ बाइक पर बैठी हुई दिखाई दी। पुलिस टीम के पीछा करने पर युवक उसे छोड़कर बाइक समेत भाग निकला। पुलिस के अनुसार युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ गई थी और उससे शादी कर चुकी है। प्रेमी के साथ शादी कर चुकी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती सिंभावली में स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। जो करीब चार साल पहले 26 जनवरी की सुबह अपने छोटे भाई के साथ कॉलेज जा रही थी। रास्ते में गुरुद्वारा रोड पर कार सवार युवक उसका अपहरण कर ले गए थे। दिनदहाड़े युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। वहीं घटना को लेकर युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा भी किया। जिसके बाद युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करते हुए युवती और अपहरणकर्ता की तलाश में जुट गई थी। लेकिन लंबे समय तक जांच और तलाश के बाद भी पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी। जिसके चलते पुलिस ने रिपोर्ट न्यायालय में पेश कर दी, लेकिन न्यायालय पुलिस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुआ और युवती को जल्द से जल्द तलाश कर पेश करने का आदेश दिया। जिसके बाद मामले की जांच एसआई देवेेंद्र वन को सौंपी गई। जो तभी से युवती की तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

एसओ सिंभावली महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि युवती को बरामद कर लिया गया है। जिसे बयान के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। युवती के बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed