फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रोडवेज और प्राइवेट बस की भिड़ंत में 12 से अधिक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रोडवेज और प्राइवेट बस की भिड़ंत में 12 से अधिक घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे स्थित ब्रजघाट गंगा पुल के पास रोडवेज और प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भिड़ंत के बाद हाईवे पर सवारियों की चींख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बसों से बाहर निकालकर उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया। स्थानीय अस्पतालों से चिकित्सकों ने कई लोगों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं इस दौरान गंगा पुल के दोनों ओर नेशनल हाईवे पर तीन-तीन किलोमीटर का जाम लग गया। जिससे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। क्रेन की मदद से दोनों बसों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत झेलनी पड़ी।
मंगलवार की शाम करीब पांच बजे दिल्ली की तरफ से मुरादाबाद की ओर जा रही एक प्राइवेट बस जैसे ही गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट गंगा पुल के पास पहुंची, तो बस चालक ने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक कर उससे आगे निकलने की कोशिश की। इस दौरान मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जा रही देवरिया डिपो की बस सामने आ गई। जिसके चलते दोनों बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तेज झटके के साथ दोनों बसों में अपनी-अपनी सीटों पर बैठी सवारियां फर्श पर जा गिरी, जिससे सवारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल
- नेशनल हाईवे पर दो बसों की भिड़ंत में शमसुदद्दीन, साजिद, शब्बू कंवर, आसिफा, उस्मान, इस्लाम, नईमा, नफरीन, रेशमा, रामेश्वर, जुनैद, इलियास समेत अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायल देवरिया और संभल के बताए जा रहे हैं। प्राइवेट बस के चालक जुुनैद क्षतिग्रस्त बस में फंस गया, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं रोडवेज का चालक रामेश्वर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों चालकों समेत कई यात्रियों को चिकित्सकों ने आननफानन में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं रेहाना, मोहसीन, दिलशाद, दीपक, मनोहर समेत कई यात्रियों को मामूली चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारियों की चीख-पुकार से मचा हड़कंप
- हादसे के बाद दोनों बस में मौजूद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बसों की भिड़ंत से हुई तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीर समेत स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिन्होंने बसों में मौजूद घायल सवारियों को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सत्यापाल सिंह पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। वहीं गढ़ कोतवाली को भी सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार भी टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। सभी पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालते हुए अस्पताल भिजवाया।
हाईवे पर लगा लंबा जाम, झेलनी पड़ी परेशानी
- गंगा पुल पर बसों की भिड़ंत के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ तीन-तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते जाम में फंसे अन्य राहगीरों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम में एंबुलेंस भी फंसने से उनमें मौजूद बीमारों और उनके परिजनों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी।
क्रेन की मदद से बसों को हाईवे से हटवाया
- पुलिस ने आननफानन में क्रेन मंगाकर दोनों बसों को हाईवे से हटवाने की कवायद शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बसों को हाईवे से हटवाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारु करने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे
- घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ पवन कुमार मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं घायलों के उपचार समेत अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की भी उचित व्यवस्था करने को कहा।
यात्रियों को दूसरे वाहनों से आगे के लिए किया रवाना
- मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने मामूली रूप से घायल समेत अन्य सवारियों को उनके गंतव्यों तक भेजने की व्यवस्था की। जिन्हें अन्य वाहनों के जरिये आगे के लिए रवाना किया गया।
हटाने के दौरान एक बस में लगी आग
- क्रेन से दोनों बसों को हाईवे से हटाने के दौरान दोनों बसें एक दूसरे से फिर टकरा गई। जिससे प्राईवेट बस के इंजन में आग लग गई। बस में आग लगती देख लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर सीज फायर और पानी की मदद से आननफानन में आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

कोट
एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ पवन कुमार ने बताया कि घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed