{"_id":"5f1702f58ebc3e637b03e5ab","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2023383143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ कार्यालय में बुजुर्ग को महिला कर्मचारी ने चप्पल से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ कार्यालय में बुजुर्ग को महिला कर्मचारी ने चप्पल से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम में महिला कर्मचारी ने उपभोक्ता को चप्पलों से पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। विद्युत निगम के एसडीओ कार्यालय में एक महिला कर्मचारी ने उपभोक्ता की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। उपभोक्ता पर शराब पीकर अभद्रता करने का आरोप है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं एक्सईएन ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
गढ़ में तहसील परिसर में ही विद्युत निगम का कार्यालय स्थित है, जिसमें एसडीओ समेत अन्य कर्मचारी काम करते हैं। नगर के बिजली के बिल भी यहीं जमा होते हैं। मंगलवार को एसडीओ कार्यालय से एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 60 वर्षीय एक उपभोक्ता किसी काम से विद्युत निगम के कार्यालय पहुंचा था। जिसकी किसी बात को लेकर कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मचारी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला कर्मचारी ने बुजुर्ग व्यक्ति से अभद्रता शुरू कर दी और उसे कार्यालय से बाहर निकलने के लिए कहा। इतना ही नहीं महिला ने चप्पल निकालकर उपभोक्ता की पिटाई भी शुरू कर दी। महिला ने उपभोक्ता पर शराब पीकर अभद्रता करने का आरोप लगाया। हंगामा होने पर मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। कार्यालय में इस पूरे मामले की वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसको देख क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोट
एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि वीडियो के आधार पर वह विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रहे हैं। सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी पाए जाने पर महिला कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।