{"_id":"5f0ca6648ebc3e639468f94c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd201900360","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में पांच घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जनपद बुलंदशहर के स्याना निवासी सोनू सोमवार को सिंभावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। टोडरपुर से वापस लौटने के दौरान हिम्मतपुर रोड पर सोनू अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। वहीं अमरोहा निवासी तीर्थपाल सोमवार को कार से वापस लौट रहा था। सिंभावली क्षेत्र में उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और तीर्थपाल घायल हो गया। वहीं मुरादाबाद निवासी ओमपाल दोपहर के समय दिल्ली से वापस मुरादाबाद लौट रहा था। गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव अठसैनी के सामने अचानक उसकी बाइक के सामने एक बच्चा आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और ओमपाल घायल हो गया। वहीं गढ़-स्याना रोड पर बाइक पेड़ से टकराने पर बुलंदशहर निवासी अखलाक और सुलेमान घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने सोनू को गंभीर हालत में हापुड़ के लिए रेफर कर दिया है।