{"_id":"5e7e1cb78ebc3e77505a4605","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1966891110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौताई में आधा दर्जन घरों पर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौताई में आधा दर्जन घरों पर नोटिस चस्पा
विज्ञापन
विदेश से लौटे छह लोगों के यहां चस्पा किए नोटिस
गढ़मुक्तेश्वर। कोरोना के डर से पिछले दो सप्ताह में विदेशों से गांव दौताई लौटे छह युवकों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट किया है। वहीं उनके घरों पर नोटिस चस्पा करके 14 दिन तक घर में ही रहने की हिदायत दी है।
कोरोना वायरस की दहशत देश समेत विदेशों में पूरी तरह व्याप्त है। जिसके चलते विदेशों से लोग वापस भारत लौटे हैं। गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई में भी 10 से 12 दिनों के अंदर छह युवक सऊदी अरब से अपने-अपने घर लौट आए हैं। जिसकी सूचना मिलते ही जनपद समेत क्षेत्रीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम अदिति सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम विजयवर्धन तोमर, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर दौताई पहुंच गए। जहां ग्राम प्रधान पति राशिद को साथ लेकर विदेश से लौटे सभी युवकों के घर पहुंचें। एसडीएम ने सभी युवकों और उनके परिजनों को 14 दिनों तक अपने-अपने घरों में रहने और किसी से भी न मिलने की हिदायत दी। वहीं ग्रामीणों से भी उक्त सभी परिवारों से दूर रहने की हिदायत दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी युवकों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच भी की।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि सभी घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। विदेश से लौटे युवाओं और उनके परिजनों को होम आइसोलेशन का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई और एफआईआर की चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है, लेकिन फिर भी पूरी एहतियात बरती जा रही है।