{"_id":"5e3078f78ebc3e4b02584b5f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1930463115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार का तबादला न होने पर आंदोलन होगा उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार का तबादला न होने पर आंदोलन होगा उग्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार के तबादले को अधिवक्ता करेंगे आंदोलन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसीलदार के खिलाफ हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं ने जल्द तबादला न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सुनवाई न होने तक दोनों गुटों के अधिवक्ताओं ने कामकाज बंद कर हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है।
तहसीलदार पर अभद्रता समेत न्यायिक कार्यों में स्थिलता बरतने का आरोप लगाते हुए गढ़ बार एसोसिएशन और बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अधिवक्ता एक सप्ताह से कामकाज बंद कर हड़ताल पर डटे हुए हैं। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर अध्यक्ष कृष्ण लाल चौहान और गढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुंवरपाल सिह का कहना है कि एक सप्ताह से हड़ताल होने के चलते एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट में कामकाज बंद पड़ा हुआ है। दोनों न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई न होने के चलते वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, इसके बावजूद भी तहसील प्रशासन समेत उच्चाधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं की मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सचिव मोहम्मद कलीम खान और संजीव कुमार चौहान का कहना है कि एसडीएम विजयवर्धन तोमर भी बिना कोई जांच किए तहसीलदार का पक्ष ले रहे हैं, जिसे बार एसोसिएशन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही तहसीलदार का तबादला नहीं किया गया, तो बार के दोनों गुट मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
हड़ताल में शीशपाल सिंह चौहान, अनुज कुमार, कृष्ण कुमार प्रजापति, रिजवान अहमद, पीयूष गोयल, राजवीर सिंह राणा, निरंजन राणा, राकेश बजरंगी, अरूण कुमार भारद्वाज, सीएस यादव, जुनैद अहमद, अशरफ अली, रामरतन, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, बीबी गर्ग, सुबोध त्यागी, बलराज त्यागी, नरेंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर शर्मा, मिलिन कुमार, आनंद भाटी, हेमंत गौड़, सुहेल आलम, विकास गुप्ता, अवनीश चौहान, नरेश गिल, दीपक चौहान, सत्यप्रकाश चौहान, चौधरी अमरपाल सिंह, प्रवेश चौहान, शाकिर अली, संदीप निषाद, सुकेंद्र सिंह, सुशील दहिया, रोहताश सिंह, राजकुमार चौधरी, चंद्रशेखर चौहान, श्रीनिवास, सुरेंद्र नागर, खालिद चौधरी, नैनपाल सिंह, नरेश कुमार, राजेंद्र वर्मा, ओमपाल मावी समेत समस्त अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि गंगा यात्रा के चलते अधिवक्ताओं से वार्ता संभव नहीं हो सकी है। बुधवार को वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।