{"_id":"5e2c819c8ebc3e4b5f2a2e80","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1929323142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य गंगा नहर के जर्जर व गड्ढा युक्त पुल से गुजरेगी गंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य गंगा नहर के जर्जर व गड्ढा युक्त पुल से गुजरेगी गंगा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा यात्रा की राह मुश्किल करेंगे जर्जर सड़कें
गढ़मुक्तेश्वर। गंगया यात्रा की राह में जर्जर सड़कें रोड़ा बनने वाली हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते दौताई मध्य गंग नहर पुल की सड़कों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। जबकि गढ़-मेरठ मार्ग पर मध्य गंगा नहर के इसी जर्जर पुल से होकर गंगा यात्रा निकलेगी। अधिकारियों ने बस पुल की रेलिंग ठीक कराकर इतिश्री कर ली है। जर्जर सड़कों के चलते लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गढ़-मेरठ रोड पर मध्य गंगा नहर का पुल बहुत पुराना है, लेकिन सिंचाई विभाग इसका ढंग से रख-रखाव नहीं कर पाया। इसके चलते पुल जर्जर होता चला गया। प्रदेश सरकार ने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे निर्माण योजना के चलते पुल एनएचएआई को सौंप दिया है, लेकिन डेढ़ वर्ष की अवधि बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं नजर आ रही है। सड़कों पर गहरे गड्ढों में गिर कर बाइक व कार सवार काफी संख्या में घायल हो रहे है। 28 जनवरी को गंगा की स्वच्छता-निर्मलता को लेकर गंगा यात्रा का गढ़ क्षेत्र में पहुंचेगी। जो नानपुर पहुंचने के बाद ब्रजघाट के लिए इसी जर्जर पुल से होकर गुजरेगी। गंगा यात्रा को देखते हुए अधिकारियों ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुल की रेलिंग की मरम्मत करा उसे भगवा रंग से रंगवा दिया, लेकिन पुल पर गहरे गड्ढों की मरम्मत अब तक नहीं की गई है।
ब्रजेश कुमार, पप्पू ठाकुर, सतीश सैनी, हरीश राना, जीशान चौधरी,खालिद चौधरी का कहना है कि अधिकारी मध्य गंगा नगर के पुल की मरम्मत करने के लिए तैयार नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से पुल की मरम्मत की मांग उठा रही है, लेकिन अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
भाजपाईयों ने भी उठाई थी मांग
- भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल त्यागी, अरुण त्यागी, गौरव गर्ग, शोभित कुमार, चेतन त्यागी ने जिलाधिकारी अदिति सिंह को पत्र सौंपकर मध्य गंग नहर की पुल की मरम्मत की मांग उठाई थी, लेकिन एक माह का समय बीत जाने के बाद भी पुल की मरम्मत नहीं की गई है। गंगा यात्रा के दौरान मेरठ मार्ग पर भाजपाई ग्रामीणों के साथ भाजपा के मंत्रियों से शिकायत करेंगे।
व्यापारी और स्कूल संचालक नाराज
- गढ़-मेरठ मार्ग पर डीएम पब्लिक स्कूल, डीआर इंटरनेशनल स्कूल, जनता इंटर कॉलेज, आईआईई मेडिकल कॉलेज, आईएलएलएस डिग्री कॉलेज संचालक और अध्यापक जर्जर पुल की मरम्मत नहीं किए जाने से काफी नाराज है, जिनका कहना है कि हजारों छात्र-छात्राओं की जान के लिए खतरा बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दें रहे है। व्यापारी मूलचंद सिंघल का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों से जर्जर पुल की लगातार शिकायत की जा रही है। लेकिन संबंधित अधिकारी पुल की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे है।
कोट
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि एनएचएआई को पुल की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है। दोबारा रिमाइंडर भेजकर जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।