{"_id":"5e20974f8ebc3e4b425e0c71","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1923332160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने बकाएदारी को लेकर विशेष अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने बकाएदारी को लेकर विशेष अभियान चलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराया जमा न करने पर 11 दुकानों पर लगाई सील
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को किराया वसूली के लिए अभियान चलाया। इसके तहत 11 दुकानों पर सील लगाई गई। वहीं दो लाख से अधिक का बकाया भी वसूला गया।
पालिका ईओ/एसडीएम विजयवर्धन तोमर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पालिका की दुकानों पर चल रहे बकाया किराए की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम ने बताया कि स्याना बस स्टैंड में पालिका द्वारा मार्केट का निर्माण कराया गया है। जिसमें 30 दुकानों को किराए पर दिया गया है। लेकिन कई वर्षों से पालिका के किराएदारों ने दुकानों का किराया जमा नहीं कराया है। जिसकी वसूली को लेकर सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। जिसके बाद कुछ दुकादारों ने किराया जमा करा दिया। इसके बाद भी 19 दुकानदारों ने बृहस्पतिवार तक कोई किराया जमा नहीं कराया। जिसके चलते पालिका की टीम को साथ लेकर विशेष अभियान चलाते हुए 19 दुकानों को बंद कराकर उनपर सील लगा दी गई। पालिका द्वारा सील लगाने के बाद आठ दुकानदारों ने दो लाख सात हजार रुपये बकाया किराया जमा करा दिया है, जिन्हें उनकी दुकानों की चाभी सौंप दी गई है। बाकी 11 दुकानों पर सील लगा दी गई है, जो किराया जमा करने के बाद ही खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि बकाये की वसूली के लिए पालिका स्तर से विशेष अभियान लगातार चलाया जाएगा।