फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तारगली की मुख्य सड़क जर्जर हालत में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सड़क की मरम्मत न होने से भड़के लोग, प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। तार गली की मुख्य सड़क की मरम्मत न होने से गुस्साए छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिन्होंने पालिका चेयरमैन को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई।

छात्र संघर्ष समिति गढ़मुक्तेश्वर के बैनर तले समाजसेवी प्रशांत चौधरी और राहुल शर्मा के नेतृत्व में मोहल्ला तारगली के लोगों ने पालिका-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रशांत चौधरी ने कहा कि तार गली की मुख्य सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में हैं। उक्त मार्ग पालिका कार्यालय जाने के लिए भी मुख्य रास्ता है। सीवेज लाइन डाले जाने के बाद से तार गली की मुख्य सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है। जिसके चलते मोहल्ले के लोगों समेत पंचायती मंदिर में जाने श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं पालिका कार्यालय के लिए आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मोहल्ले में रहने वाले दजनों छात्र भी प्रतिदिन पढ़ने के लिए स्कूल-कॉलेज जाते है। क्षतिग्रस्त रास्ते के चलते कई बार हादसे भी हो चुके हैं। उक्त मार्ग पालिका के वार्ड संख्या 17 और 23 को जोड़ता है। इस बारे में कई बार वार्ड सभासद को अवगत भी कराया गया। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। छात्र संघर्ष समिति और मोहल्ले के लोगों ने पालिका चेयरमैन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार, अपूर्व, अभिषेक कौशिक, विकास शर्मा, प्रज्ज्वल, प्रवीन शर्मा, सुनील, वरूण स्वामी, सुरेंद्र, हिमांशु राय गौतम, भोला ठाकुर, शिवा, पचन शर्मा, गौरव, हिमांशु, अमित, मनोज अरोड़ा, वरदान शर्मा, दर्पण शर्मा समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन सोना सिंह का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराकर रास्ते का दोबारा निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed