फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी समेत जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी खालिद ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बीमार सास को देखने के लिए ससुराल गया था। देर होने पर रात में ससुराल में ही रूकना पड़ा। बुधवार की सुबह जब वह परिजनों के साथ घर पहुंचा, तो मैन गेट के ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा, तो कमरों के ताले भी टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की रात ताला तोड़कर घुसे चोरों ने घर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed