फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रिश्वतखोरी की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम का तहसील में छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रिश्वत लेते कानूनगो को रंगे हाथ दबोचा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने गढ़ तहसील में कृषि भूमि में नाम दर्ज कराने के लिए 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो को दबोच लिया। इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन की टीम ने गढ़ थाने में आरोपी कानूनगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव कटिया निवासी चतरपाल ने गढ़ तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार-कानूनगो सीताराम के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसने बताया कि उसकी बेटी रेखा की शादी सिंभावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनूपुर डिबाई के माजरे शुक्लमपुरा निवासी भरत से हुई थी। जिसने दो साल पहले वहां तीन बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। जिसकी फर्द में अपने बेटे लक्ष्य का नाम चढ़वाने के लिए रेखा ने तहसील में आवेदन किया था। चतरपाल का कहना है कि फर्द में नाम चढ़वाने के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो ने 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। एंटी करप्शन मेरठ के एसपी राजीव मल्होत्रा ने टीम का गठन का कार्रवाई का निर्देश दिया। राजीव मल्होत्रा के निर्देश पर टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर चंद्रभान शर्मा के नेतृत्व में यतेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा समेत टीम शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे तहसील मुख्यालय पहुंच गई। जहां रेखा और उसके पिता चतरपाल ने फोन पर रजिस्ट्रार कानूनगो को तहसील परिसर में बने बिजली निगम के दफ्तर के पास बुला लिया। जैसे ही रेखा के पिता ने सीताराम को 12 हजार रुपये थमाए, टीम ने उसे दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से तहसील मुख्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो को दबोचने के बाद एंटी करप्शन टीम उसे गढ़ कोतवाली लेकर पहुंच गई। जहां पूछताछ करने के बाद टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर चंद्रभान शर्मा ने सीताराम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed