फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छेडख़ानी और मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
छेड़खानी मामले में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। युवती से छेड़छाड़ और परिजनों से मारपीट के मामले में ऑटो चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गढ़ नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है, जिसमें उल्लेख किया है कि शुक्रवार की दोपहर को वह अपने बेटी और बेटे के साथ किसी काम से बाजार गया था, वहां से घर लौटने के दौरान एक ऑटो चालक ने उसकी बेटी में साइड मार दी। विरोध करने पर आरोपी चालक ने गाली-गलौज और अश्लील फब्तियां कसते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। हंगामा होने पर भीड़ को आता देखकर आरोपी उस समय को भाग निकला, लेकिन कुछ ही समय बाद अपने दो अन्य साथियों को लेकर वापस लौट आया। जिन्होंने ऑटो से उतर कर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव कराने पर आरोपियों ने उसकी बेटी और बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दुकानदारों और राहगीरों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीड़ित ने ऑटो चालक भूरा समेत उसके दो साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ऑटो चालक भूरा समेत तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed