फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार्तिक अमावस्या आज, भक्तों का आगमन प्रारंभ हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कार्तिक अमावस्या आज, लाखों भक्त गंगा में लगाएंगे डुबकी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक अमावस्या आज है। गंगा में डुबकी लगाने वाले बाहरी प्रांतों के भक्तों का गंगानगरी में आगमन हो रहा है। भक्त मोक्षदायिनी में स्नान कर गंगा तट पर पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं हाईवे को जाममुक्त रखने के लिए पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कार्तिक अमावस्या पर्व पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के जनपदों के गंगा भक्तों का शनिवार की दोपहर बाद आगमन प्रारंभ हो गया। इसके चलते गंगानगरी ब्रजघाट में चहल पहल बढ़ गई है। तीर्थनगरी की सैकड़ों धर्मशाला, मंदिर और आश्रम परिसरों में बाहरी प्रांतों के भक्त अपना पड़ाव डाल रहे हैं। देर रात में आने वाले महिला बच्चों समेत हजारों भक्तों को खुले में रात बिताने को मजबूर होना पड़ सकता है। रविवार को (आज) ब्रह्म मुहूर्त आरंभ होते ही लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन

पापों से मुक्ति और मनोवांछित फल मिलता है
पंचायती मंदिर के पुजारी पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और भद्रकाली मंदिर के पुजारी रमाशंकर तिवारी ने बताया कि कार्तिक अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मनोवांछित फल प्राप्त होता है। गंगा शुभ मुहूर्त रविवार को ब्रह्मकाल से शुरू होकर सूर्यास्त होने तक निरंतर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--हाईवे को जाममुक्त रखने को करनी होगी कवायद
कार्तिक अमावस्या पर गंगा नगरी में लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचेंगे। वहीं दिवाली के लिए भी लोग अपने-अपने घरों को पहुंचने के लिए सड़कों पर निकलेंगे। वाहनों का दबाव बढ्ने और टोल प्लाजा पर वसूली के चलते हाईवे पर जाम का झाम झेलना पड़ सकता है। हाईवे को जाममुक्त रखने के लिए पुलिस-प्रशासन को सभी तैयारी कर ली है।

कैसे रहेगी पुलिस की व्यवस्था
गढ़ कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि कार्तिक अमावस्या के मद्देनजर नेशनल हाईवे को जाममुक्त रखने के साथ ही भक्तों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था से जुड़े सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। टोल प्लाजा समेत जाम की संभावना वाले प्वाइंटों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा खराब होने वाले वाहनों को हाईवे से हटाने के लिए क्रेन की भी व्यवस्था की गई है। गंगा के मुख्य घाटों समेत बाजार में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। वहीं एक अग्निशमन वाहन भी ब्रजघाट में तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed