{"_id":"5d83c0258ebc3e016440754f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd18474904","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर महिला को नहर में फेंकने का प्रयास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न मिलने पर महिला को नहर में फेंकने का प्रयास किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज न मिलने पर पति ने महिला को नहर में फेंकने का प्रयास
गढ़मुक्तेश्वर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और जेठ ने महिला को गंग नहर में फेंकने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शोर मचाने पर राहगीरों को आता देखकर पति भाग गया, वहीं राहगीरों ने ने महिला के जेठ को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र में गांव वैट के निकट मध्य गंग नहर में बृहस्पतिवार की देर शाम दो युवक और एक महिला कार से पहुंचे। चालक ने कार नहर किनारे खड़ी कर दी। जिसके बाद युवकों ने महिला को कार से निकालकर नहर में फेंकने की कोशिश की, लेकिन महिला के शोर मचाने पर राहगीरों और ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी उसे छोड़कर भागने लगे। जिनमें से एक युवक भाग निकला, लेकिन दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। जिसे सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस महिला समेत युवक को थाने ले आई। जहां पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका नाम रेनू है और वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कनौर की रहने वाली है। उसने दो साल पहले हापुड़ निवासी एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। उसका पति यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में मैनपुरी में तैनात है, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसे ताने देने शुरू कर दिए। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न शुरू कर दिया। जिसके चलते करीब एक सप्ताह पहले वह अपने मायके चली आई।
महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर पति और जेठ उसे ससुराल ले जाने के लिए कनौर पहुंचे। पति के माफी मांगने और परिजनों के समझाने के बाद वह ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई। देर शाम दोनों उसे हापुड़ के लिए लेकर चल दिए। महिला का आरोप है कि गांव से निकलते ही पति ने कार में ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद उसे नहर में फेंकने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ओजस्वी ने बताया कि महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।