{"_id":"5d3ca2bd8ebc3e6c935cf5a1","slug":"hapur-news-garh-news-gbd181142454","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर परिवार में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर परिवार में विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे में अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे को लेकर परिवार में विवाद
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहीत की गई कृषि भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्ढ़ा के कई किसानों की कृषि भूमि नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण के लिए एनएचएआई द्वारा अधिग्रहित की गई है। अधिग्रहीत भूमि में गांव के एक परिवार की भी कई बीघा भूमि है, जिसके मुआवजे को लेकर परिवार के लोगों के बीच कलह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शनिवार को एक पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सात भाइयों में बंटवारा होने के बाद उक्त भूमि उसके हिस्से में आई है। सभी भाई अपने-अपने हिस्से की भूमि पर काबिज हैं, लेकिन अभी तक खेत का खाता संयुक्त है। उनके हिस्से की भूमि का अधिग्रहण होने के बाद भी सभी भाई मुआवजे पर भी अपना हक जता रहे हैं। जिसे लेकर शनिवार को भाइयों के बीच विवाद हो गया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।