{"_id":"5d3b4d1b8ebc3e6c940d068c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1811153166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बिल भेजने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी बिल भेजने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ होगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी बिल भेजने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ होगा आंदोलन
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू लोकशक्ति की पंचायत में बिजली विभाग द्वारा किसानों को फर्जी बिल भेजने तथा गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया गया। पंचायत में किसानोें ने आंदोलन करने का निर्णय लिया। इस दौरान संगठन का भी विस्तार किया गया। पदाधिकारियों ने किसान हित के कामों में जुटने का आह्वान किया गया।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव दत्तियाना में शुक्रवार को भाकियू लोकशक्ति की पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और संचालन अमित रावत ने किया। पंचायत में मंडल सचिव जयवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने से किसान बुरी तरह परेशान है। वहीं बिजली निगम फर्जी बिल भेजकर उपभोक्ताओं समेत किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। जिसे भाकियू लोकशक्ति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने शासन से किसानों का गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराने और बिजली निगम की जांच कराकर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन का विस्तार करते हुए राजेंद्र सिंह गुर्जर के जिला महामंत्री, राजसुंदर को हापुड़ तहसील अध्यक्ष, अमरीश त्यागी को हापुड़ विधानसभा अध्यक्ष, साबीर अली को हापुड़ तहसील उपाध्यक्ष, सुधीर त्यागी को हापुड़ ब्लॉक अध्यक्ष, विपिन कुमार को जिला प्रभारी, लव कुमार राणा को धौलाना तहसील अध्यक्ष, प्रशांत तोमर को धौलाना विधानसभा अध्यक्ष, सचिन सिशौदिया को धौलाना तहसील उपाध्यक्ष, सतवीर सिंह तोमर को धौलाना विधानसभा प्रभारी, प्रेम शंकर रूहेला को धौलाना विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जयवीर सिंह और जिला उपाध्यक्ष अरुण त्यागी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से किसान और संगठन हित के कामों में जुटने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।