फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अभिभावकों ने लिखी चिट्ठी पूछा कहां है एंटी रोमियो स्क्वॉयड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
अभिभावकों ने लिखी चिट्ठी पूछा कहां है एंटी रोमियो स्क्वॉयड
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। छात्राओं व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा एंटी रोमियों अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन गढ़ में यह अभियान फेल हो गया है।
स्कूल कॉलेजों से जुड़े रास्तों पर दिनभर शरारती तत्व घूमते रहते हैं, जो मौका मिलते ही छेड़खानी की वारदात भी कर देते हैं। ऐसे मनचलों को सबक सिखाने के लिए छात्राओं के अभिभावकों ने आईजी को पत्र भेजकर नियमित गश्त करवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

गढ़ में नक्का कुआं मंदिर, रेलवे रोड और सिंभावली में रेलवे स्टेशन के आसपास कई स्कूल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जिनमें सैकड़ों छात्रा भी पढ़ाई करने के लिए रास्तों से होकर आती जाती हैं। लेकिन सड़कों समेत नुक्कड़ों पर सुबह से लेकर छुट्टी होने तक कुछ शरारती तत्व मंडराते रहते हैं, जो मौका मिलते ही अश्लील हरकतों के साथ ही छात्राओं से छेड़खानी भी कर देते हैं। जिससे स्कूल कॉलेज और वहां से घर तक आने जाने के दौरान छात्राओं में अजीब सी बेचैनी बनी रहती है। कई छात्राओं ने अपने घरों पर इसकी शिकायत की है, जिसके आधार पर उनके परिजनों ने आईजी को पत्र भेजकर स्कूल कॉलेज वाले रास्तों पर पुलिस गश्त बढ़वाने के साथ ही रास्तों पर बिना वजह घूमने वालों की धरपकड़ को विशेष अभियान चलवाए जाने की गुहार लगाई है। इसके अलावा कई छात्राओं के परिजनों ने स्कूल कॉलेजों में भी पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराकर शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अशोक शुक्ल का कहना है कि स्कूल कॉलेजों से जुड़े रास्तों पर छुट्टी होने के दौरान पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ ही छात्राओं के आवागमन से जुड़े रास्तों पर घूमने वाले शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed