फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur nagar palika

Hapur News: पंप ऑपरेटर को ईओ ने हटाया, पालिकाध्यक्ष ने कार्यवाहक लिपिक बनाया

Fri, 21 Feb 2025 07:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 21 Feb 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
hapur nagar palika
हापुड़। नगर पालिका में एक पंप ऑपरेटर की तैनाती को लेकर फिर से मामला गरमा गया है। जिस ऑपरेटर को जलकल विभाग के कार्यवाहक लिपिक पद से हटाकर मूल पद पर तैनाती दी गई थी। उन्हीं ऑपरेटर को पालिकाध्यक्ष ने वापस कार्यवाहक लिपिक के पद पर तैनाती दे दी है। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष और ईओ आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन


पालिका के जलकल विभाग में वर्षों से तैनात रहे पंप ऑपरेटर मूलचंद को पिछले माह कुछ शिकायतों के बाद ईओ मनोज कुमार ने उनके मूल पद पंप अटेंडेंट पर स्थानांतरण कर दिया था। यह मामला पालिका में चर्चा का विषय बना था, लेकिन पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी ने पंप ऑपरेटर को फिर से पंप अटेंडेंट के साथ-साथ कार्यवाहक लिपिक के पद पर तैनात कर दिया है। पालिकाध्यक्ष के फैसले के बाद नगर पालिका दो फाड़ हो गई है। स्थानांतरण के पत्र में बहुत सी ऐसी बातें लिखी गई हैं। जिससे सभी लिपिकों में नाराजगी है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि विभिन्न माध्यमों से दूषित पेयजल की आपूर्ति होने, पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने का मामला संज्ञान में आया है। वर्तमान में पालिका के जलकल विभाग में ऐसा कोई सक्षम कर्मचारी कार्यरत नहीं है, जो जल आपूर्ति जैसी सेवाओं का संचालन कर सके। ऐसे में किसी लिपिक के स्थान पर पंप ऑपरेटर को इतनी तवज्जो देना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, नगर निकाय की निदेशक पूर्व में आदेश दे चुकी हैं कि कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद पर कार्य न लिया जाए।मामले में पालिकाध्यक्ष से वार्ता करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्र में बताया, सहायक अभियंता नहीं दे रहे समय

पालिकाध्यक्ष ने पत्र में यह भी कहा कि अवर अभियंता का पद पांच माह से रिक्त चल रहा है। जबकि, सहायक अभियंता जल भी कार्यालय में पर्याप्त समय नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा दिए गए हैं।


कोट -

मेरे से ऊपर के पद पर पालिकाध्यक्ष हैं। मैंने पंप ऑपरेटर मूलचंद को कार्यवाहक लिपिक के पद से उनके मूल पद पंप अटेंडेंट पर वापस तैनाती की थी।

- मनोज कुमार, ईओ व डिप्टी कलक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed